ताज़ा खबर मौसम उत्तराखण्ड जॉब-एजुकेशन पर्यटन मनोरंजन संस्कृति और लोकजीवन खेल

Pauri garhwal : बुरांसी गांव में भारी बारिश और भूस्खलन से हुई,दो महिलाओं की मौत 

On: August 7, 2025 12:24 AM

By Ankush bhandari

Follow Us:
---Advertisement---

पौड़ी गढ़वाल जनपद के बुरांसी गांव में शनिवार सुबह करीब 6 बजे भीषण बारिश और भूस्खलन के चलते बड़ा हादसा हो गया। इस प्राकृतिक आपदा में गांव की दो महिलाओं – बिमला देवी (पत्नी स्व. बलवंत सिंह भंडारी) और आशा देवी (पत्नी स्व. प्रेम सिंह नेगी) – मलबे में दबने से दुखद रूप से मौत हो गई।

घटना के दौरान अमर सिंह (पुत्र नारायण सिंह नेगी) का मकान और गौशाला भी पूरी तरह मलबे में समा गया, जिससे कई मवेशियों की मृत्यु हो गई है। साथ ही सैजी गांव से भी कई घरों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत हरकत में आकर तीन दिशाओं – चौंरीखाल, पाबौ और थलीसैंण से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और प्रभावित ग्रामीणों तक सहायता पहुँचाई। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं तथा प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है।

प्रशासन, SDRF और रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद हैं और बचाव एवं राहत कार्य तेजी से जारी हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह बारिश और भूस्खलन के चलते पूरी तरह सतर्क रहें और आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Ankush bhandari

हम उत्तराखंड की धरती से जुड़ी हर जरूरी और ताज़ा खबर आप तक पहुँचाने का काम करते हैं। चाहे बात हो राजनीति की, मौसम की, पर्यटन स्थलों की या स्थानीय घटनाओं की – Uttarakhand Newz का उद्देश्य है आपको हर वो जानकारी देना जो आपके लिए महत्वपूर्ण हो।

Leave a Comment