देहरादून: उत्तराखंड में नमक में रेत की मिलावट का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त हो गए हैं। सीएम ने अधिकारियों को तुरंत जांच करने के आदेश दिए हैं और खुद भी जिलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने की बात कही है।
नमक में रेत की मिलावट का मामला कैसे सामने आया?
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला ने नमक को पानी में घोलकर दिखाया। घुलने के बाद पानी में नीचे रेत जैसी चीज दिखाई दी। इस घटना ने लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया और रेत मिश्रित नमक की शिकायतें भी बढ़ गईं।
CM dhami की सख्ती: जांच और कार्रवाई के आदेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर इस मामले को गंभीरता से लिया। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि नमक में रेत की मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- सीएम ने तुरंत नमक के सैंपल लेने और जांच करने के निर्देश दिए।
- जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- सीएम ने साफ कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण नमक उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
नमक में रेत की मिलावट के साथ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा
बैठक में सीएम ने राज्य की कानून-व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, सेवा पखवाड़ा और अन्य जनहित से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि –
- राज्य की सीमाओं पर कड़ी चेकिंग की जाए।
- संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी से निगरानी रखी जाए।
- मानसून के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का विशेष अभियान चलाया जाए।
CM dhami खुद करेंगे जिलों का दौरा
सीएम ने कहा कि वे खुद सड़क मार्ग से जिलों का भ्रमण करेंगे और जनता को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
नमक में रेत की मिलावट पर सरकार का बड़ा संदेश
सरकार ने साफ कर दिया है कि नमक में रेत की मिलावट करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। गरीबों और आम जनता को शुद्ध, सुरक्षित और पारदर्शी व्यवस्था देना ही सरकार की प्राथमिकता है।





