ताज़ा खबर मौसम उत्तराखण्ड जॉब-एजुकेशन पर्यटन मनोरंजन संस्कृति और लोकजीवन खेल

NARI 2025 रिपोर्ट में देहरादून असुरक्षित शहरों में शामिल, महिला कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन”

On: September 3, 2025 8:25 PM

By Ankush bhandari

Follow Us:
---Advertisement---

NARI:2025 को लेकर प्रदेश में हंगामा बढ़ गया है। हाल ही में आई नेशनल एनुअल रिपोर्ट एंड इंडेक्स ऑन वूमेन सेफ्टी (NARI 2025) में देहरादून को देश के 10 सबसे असुरक्षित शहरों में शामिल किया गया। इस रिपोर्ट के बाद देहरादून महिला सुरक्षा को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

NARI 2025 महिला सुरक्षा पर कांग्रेस का हंगामा

बुधवार को कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता गोबर से भरी हांडी लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय की ओर कूच कर रही थीं। लेकिन समर वैली स्कूल के पास भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। पुलिस की रोक के बाद महिला कार्यकर्ता वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गईं और जमकर नारेबाजी की।

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भी शामिल

इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भी पहुंचे और महिला कांग्रेस का समर्थन किया। हंगामे के बीच पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, हरक सिंह रावत समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर लगाए आरोप

महिला कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद से महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़े हैं।

  • ज्योति रौतेला ने कहा कि बीते तीन सालों में 10,000 से ज्यादा महिलाएं लापता हुई हैं।
  • NCRB रिपोर्ट के अनुसार 2500 से ज्यादा महिलाएं दुष्कर्म और उत्पीड़न का शिकार हुई हैं।
  • ताज़ा रिपोर्ट में देहरादून का नाम असुरक्षित शहरों में आने से प्रदेश की छवि खराब हुई है।

देहरादून महिला सुरक्षा पर डर का माहौल

महिला कांग्रेस का कहना है कि यह बेहद शर्मनाक है कि लगातार देहरादून महिला सुरक्षा सवालों के घेरे में है। महिलाओं का आरोप है कि सरकार इन रिपोर्टों को गंभीरता से नहीं ले रही और प्रदेश में महिलाओं के लिए डर का माहौल बनता जा रहा है।

महिला कांग्रेस का संदेश

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीजेपी बड़े-बड़े वादों के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन आज प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब है। महिलाओं ने कहा कि उनका विरोध सरकार की आंखें खोलने के लिए है ताकि प्रदेश की हर महिला सुरक्षित महसूस कर सके।

Ankush bhandari

हम उत्तराखंड की धरती से जुड़ी हर जरूरी और ताज़ा खबर आप तक पहुँचाने का काम करते हैं। चाहे बात हो राजनीति की, मौसम की, पर्यटन स्थलों की या स्थानीय घटनाओं की – Uttarakhand Newz का उद्देश्य है आपको हर वो जानकारी देना जो आपके लिए महत्वपूर्ण हो।

Leave a Comment