नैनीताल के मुखानी थाने में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर jyoti adhikari के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। इस मामले में अब शिकायत करने वाली महिला जूही चुफाल खुद सामने आई हैं। जूही चुफाल एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
जूही का कहना है कि सोशल मीडिया पर पहाड़ की महिलाओं और देवी-देवताओं को लेकर गलत बातें कही गईं। उन्होंने कहा कि पहाड़ की महिलाओं को “नाचने वाली” कहना बहुत गलत है और इससे महिलाओं का अपमान होता है।
जूही चुफाल ने बताया कि उत्तराखंड की अपनी अलग संस्कृति है और यहां के देवी-देवताओं को लोग बहुत मानते हैं। ऐसे में उनके बारे में गलत या आपत्तिजनक बातें कहना ठीक नहीं है। इसी वजह से उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इस तरह की बातें कहना गलत है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आगे कोई ऐसा न करे।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। आगे जांच के बाद जो भी सच होगा, उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।





