ताज़ा खबर मौसम उत्तराखण्ड जॉब-एजुकेशन पर्यटन मनोरंजन संस्कृति और लोकजीवन खेल

धारचूला के बुगबुंगा में बकरी बाड़े में लगी भीषण आग, 95 बकरियों की मौत

On: January 11, 2026 5:38 PM

By Ankush bhandari

Follow Us:
Dharchula fire
---Advertisement---

Dharchula news :

धारचूला क्षेत्र के बुगबुंगा गांव में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक बकरी बाड़े में अचानक भीषण आग लग गई। इस आगजनी की घटना में बाड़े के अंदर मौजूद करीब 95 बकरियां जिंदा जलकर मर गईं। हादसे से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और पशुपालक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुगबुंगा निवासी पशुपालक के बकरी बाड़े में शाम के समय अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने तुरंत पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

आग लगने की इस घटना में बाड़े के अंदर बंधी 55 भेड़, 10 बकरे और 30 बकरियां जलकर मर गईं। बाड़ा पूरी तरह जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि पशुओं को बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिल सका।

बुगबुंगा में बकरी बाड़े में लगी भीषण आग, 95 बकरियों की जिंदा जलकर मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पशुपालक परिवार को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पर भी विचार किया जा रहा है।

इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पशुपालन ही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन था और इस आगजनी से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता की मांग की जा रही है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।

Ankush bhandari

हम उत्तराखंड की धरती से जुड़ी हर जरूरी और ताज़ा खबर आप तक पहुँचाने का काम करते हैं। चाहे बात हो राजनीति की, मौसम की, पर्यटन स्थलों की या स्थानीय घटनाओं की – Uttarakhand Newz का उद्देश्य है आपको हर वो जानकारी देना जो आपके लिए महत्वपूर्ण हो।

Leave a Comment