ताज़ा खबर मौसम उत्तराखण्ड जॉब-एजुकेशन पर्यटन मनोरंजन संस्कृति और लोकजीवन खेल

Almora news:- द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट की पत्नी उमा बिष्ट का निधन

On: December 25, 2025 10:52 PM

By Ankush bhandari

Follow Us:
---Advertisement---

अल्मोड़ा। इस वक्त की सबसे बड़ी दुखद खबर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से सामने आई है। द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट की पत्नी उमा बिष्टका निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया गया है कि उमा बिष्ट काफी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं उमा बिष्ट

उमा बिष्ट न सिर्फ विधायक मदन बिष्ट की धर्मपत्नी थीं बल्कि उन्होंने राजनीति में भी सक्रिय योगदान दिया था। वे अल्मोड़ा जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी थीं और वर्ष 2019 में इस पद का कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई सामाजिक और विकास कार्यों को आगे बढ़ाया था।

परिवार और राजनीतिक जगत में शोक की लहर

उनके निधन की खबर से जहां परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं राजनीतिक जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। द्वाराहाट कांग्रेस कमेटी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से उनके निधन की पुष्टि की और श्रद्धांजलि व्यक्त की।

अंतिम संस्कार की प्रक्रिया

द्वाराहाट कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, उमा बिष्ट का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8:30 बजे बग्वालीपोखर लाया जाएगा। इसके बाद उनके पैतृक गाँव ग्राम कामा, पोस्ट कनलगाँव, विकासखंड द्वाराहाट स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Ankush bhandari

हम उत्तराखंड की धरती से जुड़ी हर जरूरी और ताज़ा खबर आप तक पहुँचाने का काम करते हैं। चाहे बात हो राजनीति की, मौसम की, पर्यटन स्थलों की या स्थानीय घटनाओं की – Uttarakhand Newz का उद्देश्य है आपको हर वो जानकारी देना जो आपके लिए महत्वपूर्ण हो।

Leave a Comment