ताज़ा खबर मौसम उत्तराखण्ड जॉब-एजुकेशन पर्यटन मनोरंजन संस्कृति और लोकजीवन खेल

Ankita bhandari case में बड़ा खुलासा: उर्मिला सनावर ने ‘गट्टू’ का नाम बताया दुष्यंत कुमार गौतम, उत्तराखंड की राजनीति में मचा हड़कंप

On: January 5, 2026 10:10 PM

By Ankush bhandari

Follow Us:
Ankita bhandari case
---Advertisement---

Ankita bhandari case :
अंकिता भंडारी केस एक बार फिर सुर्खियों में है। उत्तराखंड की राजनीति में उस समय सियासी भूचाल आ गया जब बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी उर्मिला सनावर ने एक वीडियो जारी कर ‘गट्टू’ की पहचान सार्वजनिक कर दी। उर्मिला सनावर का दावा है कि अंकिता भंडारी केस में जिस ‘गट्टू’ का नाम बार-बार लिया जा रहा था, वह कोई और नहीं बल्कि बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम हैं।

जैसे ही उर्मिला सनावर ने दुष्यंत कुमार गौतम का नाम लिया, उत्तराखंड की सियासत में हंगामा तेज हो गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।


उर्मिला सनावर का बड़ा दावा: रिकॉर्डिंग का जिक्र

उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि उनके पास उस रात की रिकॉर्डिंग मौजूद है, जब Ankita bhandari case को लेकर उनके पति से विवाद हुआ था। लाइव वीडियो में उर्मिला सनावर ने दावा किया कि उनके पति ने खुद दुष्यंत कुमार गौतम का नाम लिया, और कहा कि घटना वाली रात ‘गट्टू’ वहां मौजूद था।

उन्होंने कहा कि अब वह यह नाम सार्वजनिक करने से पीछे नहीं हटेंगी क्योंकि ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो चुकी है

ऑडियो की लिंक यह है- Link 👈🏻


आरती गॉड का भी लिया नाम, बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल

उर्मिला सनावर ने अपने बयान में बीजेपी नेता आरती गॉड का नाम भी लिया। उन्होंने सवाल उठाया कि बुलडोजर सबसे पहले उसी कमरे पर क्यों चलवाया गया, जहां कथित तौर पर घटना हुई थी।
इस बयान के बाद बुलडोजर कार्रवाई की टाइमिंग और मंशा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


विपक्ष का हमला: दोबारा जांच की मांग

उर्मिला सनावर के आरोपों के बाद विपक्षी दलों ने पूरे मामले की दोबारा जांच की मांग की है। विपक्ष का कहना है कि:

  • यदि आरोप गलत हैं तो उर्मिला सनावर पर कार्रवाई हो
  • और यदि आरोप सही हैं तो जिन-जिन लोगों के नाम लिए गए हैं, उन पर सख्त कार्रवाई हो

विपक्ष ने यह भी कहा कि उर्मिला सनावर को अपने दावों से जुड़े सबूत सार्वजनिक करने चाहिए।


बीजेपी का जवाब: आरोप बेबुनियाद

सत्ताधारी पार्टी की ओर से इन आरोपों को बेबुनियाद और राजनीतिक साजिश बताया जा रहा है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि बिना जांच किसी पर आरोप लगाना गलत है और पूरे मामले में कानून अपना काम करेगा।


उत्तराखंड की सियासत में गर्मी

जहां एक ओर पहाड़ों में ठंड अपने चरम पर है, वहीं उत्तराखंड की राजनीति में गर्मी बढ़ती जा रही है। उर्मिला सनावर द्वारा लगातार वीडियो जारी किए जाने से मामला और संवेदनशील होता जा रहा है।

अंकिता भंडारी केसगट्टू विवाददुष्यंत कुमार गौतम, और आरती गॉड—इन नामों को लेकर राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।


अब आगे क्या?

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि:

  • क्या मामले की दोबारा जांच होगी?
  • क्या उर्मिला सनावर अपने सबूत सार्वजनिक करेंगी?
  • और क्या सरकार या जांच एजेंसियां इस पूरे प्रकरण पर कोई बड़ा कदम उठाएंगी?

फिलहाल, उर्मिला सनावर का यह वीडियो उत्तराखंड की राजनीति में तहलका मचा रहा है।

Ankush bhandari

हम उत्तराखंड की धरती से जुड़ी हर जरूरी और ताज़ा खबर आप तक पहुँचाने का काम करते हैं। चाहे बात हो राजनीति की, मौसम की, पर्यटन स्थलों की या स्थानीय घटनाओं की – Uttarakhand Newz का उद्देश्य है आपको हर वो जानकारी देना जो आपके लिए महत्वपूर्ण हो।

Leave a Comment