ताज़ा खबर मौसम उत्तराखण्ड जॉब-एजुकेशन पर्यटन मनोरंजन संस्कृति और लोकजीवन खेल

Pithoragarh : ग्राम प्रधान का शव मिलने से हड़कंप, आत्महत्या की आशंका से गांव में शोक

On: September 13, 2025 6:50 PM

By Ankush bhandari

Follow Us:
---Advertisement---

पिथौरागढ़ pithoragarh ग्राम प्रधान का शव मिलने से हड़कंप, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सीमांत जिले पिथौरागढ़ की डीडीहाट तहसील क्षेत्र के ननकुड़ी गांव में निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस को आशंका है कि ग्राम प्रधान ने आत्महत्या की है।

ननकुड़ी ग्राम प्रधान का शव स्कूल के पास मिला

सूचना मिलने के बाद अस्कोट पुलिस मौके पर पहुंची। ननकुड़ी प्राथमिक स्कूल के पास एक बांज के पेड़ पर ग्राम प्रधान का शव लटका मिला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय संजय कुमार पुत्र फकीर राम के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेज दिया।

आत्महत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार संजय कुमार पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए थे संजय कुमार

बीते माह हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में संजय कुमार निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए थे। संजय के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है और लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं।

क्षेत्र में शोक की लहर

पिथौरागढ़ pithoragarh ग्राम प्रधान का शव मिलने से पूरे इलाके में गहरा शोक है। ग्रामीणों का कहना है कि संजय मिलनसार स्वभाव के थे और सभी के प्रिय थे। उनके निधन ने पूरे गांव को झकझोर दिया है।

Ankush bhandari

हम उत्तराखंड की धरती से जुड़ी हर जरूरी और ताज़ा खबर आप तक पहुँचाने का काम करते हैं। चाहे बात हो राजनीति की, मौसम की, पर्यटन स्थलों की या स्थानीय घटनाओं की – Uttarakhand Newz का उद्देश्य है आपको हर वो जानकारी देना जो आपके लिए महत्वपूर्ण हो।

Leave a Comment