ताज़ा खबर मौसम उत्तराखण्ड जॉब-एजुकेशन पर्यटन मनोरंजन संस्कृति और लोकजीवन खेल

उत्तराखंड में बारिश का कहर: रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में कई मौतें, कई लोग लापता

On: August 30, 2025 12:27 AM

By Ankush bhandari

Follow Us:
---Advertisement---

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। पहाड़ी इलाकों में जगह-जगह भूस्खलन और मलबे का गिरना अब लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है।

रुद्रप्रयाग: महिला की मौत, 8 लोग लापता

रुद्रप्रयाग जिले के बसुकेदार क्षेत्र में बारिश से आई आपदा में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 8 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन और बचाव दल राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

चमोली: मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत

चमोली जिले के मोपाटा गांव में भारी बारिश के बाद पहाड़ से गिरे मलबे ने घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बागेश्वर: कपकोट में तबाही

कुमाऊं क्षेत्र के बागेश्वर जिले के कपकोट में भी हालात बेहद खराब हैं। यहां मलबे में दबकर 2 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

प्रशासन अलर्ट पर

लगातार हो रही बारिश के चलते उत्तराखंड प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में भारी वर्षाकी चेतावनी जारी की है।

Ankush bhandari

हम उत्तराखंड की धरती से जुड़ी हर जरूरी और ताज़ा खबर आप तक पहुँचाने का काम करते हैं। चाहे बात हो राजनीति की, मौसम की, पर्यटन स्थलों की या स्थानीय घटनाओं की – Uttarakhand Newz का उद्देश्य है आपको हर वो जानकारी देना जो आपके लिए महत्वपूर्ण हो।

Leave a Comment