ताज़ा खबर मौसम उत्तराखण्ड जॉब-एजुकेशन पर्यटन मनोरंजन संस्कृति और लोकजीवन खेल

Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के चलते आज नहीं खुलेंगे स्कूल

On: September 2, 2025 12:06 AM

By Ankush bhandari

Follow Us:
---Advertisement---

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सोमवार, 2 सितम्बर 2025 को राज्य के कई जिलों में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा कदम उठाया है।

किन जिलों में रहेंगे स्कूल बंद?

जिन जिलों में 2 सितम्बर को सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे, वे हैं:

  • चंपावत
  • चमोली
  • उधम सिंह नगर
  • पिथौरागढ़
  • उत्तरकाशी
  • नैनीताल
  • अल्मोड़ा
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बागेश्वर
  • रूद्रप्रयाग

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है।

  • देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
  • अन्य जिलों को ऑरेंज अलर्ट की सूची में रखा गया है।

प्रशासन ने की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों के पास जाने से परहेज करें। साथ ही, आपात स्थिति में तुरंत जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Ankush bhandari

हम उत्तराखंड की धरती से जुड़ी हर जरूरी और ताज़ा खबर आप तक पहुँचाने का काम करते हैं। चाहे बात हो राजनीति की, मौसम की, पर्यटन स्थलों की या स्थानीय घटनाओं की – Uttarakhand Newz का उद्देश्य है आपको हर वो जानकारी देना जो आपके लिए महत्वपूर्ण हो।

Leave a Comment